बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी रोडवेज बस, 3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

By: Pinki Tue, 20 July 2021 3:28:43

बुलंदशहर: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी रोडवेज बस, 3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दो दर्जन से जायदा लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

घटना कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिलसुरी की है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद डिपो की रोडवेज बस एनएच 91 पर तेज रफ्तार से बुलंदशहर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान अचानक सामने से कार आ गई जिसकी वजह से बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पलटते हुए खाई में जा गिरी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे सभी घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला है। वहीं लगातार राहत बचाव का कार्य लगातार तेजी से चल रहा है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

गाजियाबाद डिपो की बस बताई जा रही है। उधर, खेत में धान की रोपाई करने आए कई किसानों की बस के नीचे दबने से मौत हुई है क्योंकि अचानक बस खाई में पलट गई थी जिसकी वजह से किसान भी बस की चपेट में आ गए हैं।

सूचना के बाद डीएम- एसएसपी भी मौके पर पहुंचने के बाद जिला अस्पताल में जाकर सभी घायलों का हाल जाना है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। बाकी सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़े :

# Raj Kundra Arrest: पोर्नोग्राफी के लिए बना रखा था व्हाट्सएप ग्रुप, अश्लील फिल्मों के कारोबार के बारे में होती थी बातचीत

# Pornography Case: Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने खोद निकाले ये पुराने ट्वीट, पोर्नोग्राफी पर राज ने खुलकर कही थीं ये बातें

# सशस्त्र सीमा बल में निकली Sub Inspector पदों पर नौकरियां, सैलेरी 1,12,400 रूपये प्रतिमाह

# इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, ऋषभ पंत को छठे नंबर पर उतारना सही नहीं क्योंकि…

# जबलपुर: करीना कपूर की मुश्किलें बढ़ी, ईसाई समाज को एक्ट्रेस की किताब के टाइटल 'प्रेग्नेंसी बाइबल' पर ऐतराज; FIR की मांग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com